देवरिया

पूर्वांचल इंटरनेशनल फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ने किया पौधारोपण

स्वक्ष वातावरण के लिए पौधारोपण जरूरी- राकेश तिवारी

स्वाभिमान जागरण देवरिया। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे पौधारोपण अभियान व महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को समाजसेवी संस्था पूर्वांचल इंटरनेशनल फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सचिदानंद राव ने रामपुर कारखाना ब्लॉक के विशुनपुरा गांव में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर पूर्वांचल इंटरनेशनल फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को सन्तुलित करने के लिये बृक्षारोपण बहुत ही जरूरी है। इस शुभ कार्य के लिए सभी लोगों को कम से कम एक एक वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिए। आगे उन्होने कहा कि बृक्ष मनुष्यों को जीवन देते हैं पृथ्वी को आपदाओं से बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने की आवश्यकता है इसके लिए सभी को आगे आकर सरकार के साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!