थाना क्षेत्र में होली के दौरान पुलिस मुस्तैद, बक्से नहीं जाएंगे अराजक तत्व।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बग्ला महराजगंज।
थाना क्षेत्र में आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने हेतु जवानों ने तैयारी पूर्ण कर ली है। विभिन्न ग्राम पंचायतों जिसमें गुजरौलिया, नौसागर, लेहरा, बेलनवा चौराहा व नगर क्षेत्र के हरनामपुर में पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें लोगों से सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति जनता को परेशान करता है या त्योहार में समस्या पैदा करता है, तो लोग तुंरत पुलिस को सूचित करें। थाना क्षेत्र में मोबाइलों वाहनों के अतिरिक्त कुल 9 क्लस्टर मोबाइल जवानों को तैनात किया गया हैं, जो हुड़दंग मचा रहे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने बताया कि होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है कि सभी शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाएं और पुलिस का सहयोग करें।
थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी असामाजिक तत्व द्वारा शांति भंग की कोशिश की गई तो इस बार पुलिस तैयार है और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



