जल निकासी व रास्ते के विवाद मार-पीट।
पीड़ित ने मनबढों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का लगाया आरोप।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हथियागढ निवासी ने क्षेत्राधिकारी फरेंदा को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के हथियागढ़ निवासी चिनकान पुत्र नोहर ने क्षेत्राधिकारी फरेंदा को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हमारे ही गांव निवासी संदीप व सर्वदेव पुत्रगण नोखई रास्ते व जल निकासी को लेकर विवाद कर रहे हैं, रास्ता व जल निकासी अवरुद्ध कर दिए हैं बोलने पर आमादा फौजदारी हो जा रहे हैं, इसी मामले को लेकर कई बार मार चुके हैं जिसकी लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, उक्त लोग पुनः 6/10/025 को तहरीर देकर अवगत कराया कि उक्त लोग कुल्हाड़ी से काट देने की धमकी दे रहे हैं और कुल्हाड़ी लेकर घूम रहे हैं प्रार्थी अपनी जान बचाकर इधर उधर भाग रहा है। क्षेत्राधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उक्त लोग कभी भी अप्रिय घटना कारित कर सकते हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।



