नवोदय विद्यालय: दाल में मरा हुआ मेंढक मिलने से छात्रों में रोष, फिर से बना भोजन।
प्रिंसिपल ने दिया गहन जांच का आश्वासन, बच्चों को दिलाया भरोसा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों को परोसी गई दाल में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया ।नाराज छात्रों ने भोजन करना बंद कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद खाना को फेंकवा कर पुनः खाना बनवाया गया। विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक करीब 100 विद्यार्थी विद्यालय के आवासीय परिसर में रह कर पढ़ाई करते हैं। उनके लिए भोजन विद्यालय परिसर में ही तैयार कराया जाता है।
रविवार सुबह करीब नौ बजे नाश्ते के बाद बच्चों को दाल, चावल और सब्जी परोसी गई। भोजन करते समय कक्षा नौ के एक छात्र की थाली में दाल में मरा हुआ मेंढक दिखाई दिया। इसके बाद वह शोर मचाना शुरू कर दिया। मेंढक मिलने की जानकारी होते ही छात्रों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने खाना बंद कर दिया।
हंगामे की सूचना मिलते ही विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। बाद में मामले की जानकारी अभिभावकों को भी हुई तो कुछ अभिभावक विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जताई।

वाइस प्रिंसिपल धीरज कुमार ने बताया कि बच्चों की स्वास्थ्य की भी जांच कराई गई है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। भोजन में मेंढक कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच कराई जा रही ।