LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
बरहज: छत से गिरने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

🟥 स्वाभिमान जागरण देवरिया
देवरिया के बरहज कस्बे स्थित पुराना बरहज मोहल्ले में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत से नीचे गिरने से 57 वर्षीय विमला यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, विमला यादव छत पर सुखाने डाले गए कपड़े उतारने गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरीं। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से विमला यादव के पति लालजी यादव और परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।



