नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के भांजे ने अंतरिक्ष की दुनिया में रचा इतिहास।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के लिए यह बेहद गर्व और सम्मान का क्षण है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल जी की बहन श्रीमती सरोज जायसवाल पत्नी रतन जायसवाल के सुपुत्र आशीतेष जायसवाल ने देश का नाम रोशन किया है।
आशीतेष कुमार मुंबई की प्रसिद्ध स्पेस टेक कंपनी मनस्तु स्पेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के सह डायरेक्टर हैं। अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि यह कंपनी सेटलाइट का इंजन फ्यूल बनती हैं इस कंपनी द्वारा इस बार जो इंजन और फ्यूल बनाया जा रहा है उसकी टेस्टिंग में यह पाया गया दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी नासा के इंजन और फ्यूल बनाया गया हैं लेकिन हमारे भांजे आशीतेष जायसवाल की कंपनी द्वारा बनाया गया इंजन और फ्यूल दुनिया के बने द्वारा कंपनियों से 10 गुना सस्ता है इस क्रांतिकारी तकनीक को देखते हुए डीआर डीओ और इसरो जैसी भारत की सबसे बड़ी संस्थाओं ने भी कंपनी पर भरोसा जताया है और ऑर्डर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे बृजमनगंज और महाराजगंज जनपद के लिए गर्व की बात है कि हमारे भांजे ने अंतरिक्ष विज्ञान में ऐसा मुकाम हासिल किया है। जून में मेरे भांजे आशीतेष जायसवाल को भारत योगेस्ट कार्यक्रम में फ्रांस पीएमओ खर्चे पर ले गए तथा मेरे भांजे की कंपनी मनस्तु स्पेस प्राइवेट लिमिटेड को और आगे बढ़ाने के लिए 116 करोड़ रूपया प्रदान किया गया है
उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया जो ऐसे युवा वैज्ञानिकों और स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रहे हैं।
पूरे बृजमनगंज नगर वासियों ने आशीतेष जी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



