कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी, उमानगर चोरी कांड का खुलासा, ई-रिक्शा गैंग के 4 शातिर चोर गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया |
दिनांक 28 अगस्त 2026।
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी के जेवरात, नकदी और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद हुआ है।
दिनांक 27.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने चीनी मील ग्राउण्ड के पास से एक ई-रिक्शा पर सवार 4 संदिग्धों को रोका। तलाशी में उनके पास से 1 लोहे का संबल (आलानकब), 6.020 ग्राम व 3.420 ग्राम के दो पीली धातु / सोने के टुकड़े और 9540/- रुपये नकद बरामद हुए।
कड़ाई से पूछताछ में चारों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 19.08.2026 को उमानगर देवरिया में एक बंद मकान में चोरी की थी। इस संबंध में वादी अनिल कुमार राय की तहरीर पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 569/2026 धारा 305(a),331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज था। इसके अलावा कुछ दिन पूर्व कैलाशपुरी में भी चोरी करने की बात स्वीकार की।
अभियुक्तों ने बताया कि वे दिन में ई-रिक्शा से शहर में घूम-घूमकर खाली घरों की रेकी करते थे और रात में उसी घर को निशाना बनाते थे। चोरी के पैसों को आपस में बांट लेते थे और जेवरात को गलाकर नेपाल में बेच देते थे।
इस बरामदगी से थाना कोतवाली के मुकदमे का सफल अनावरण हो गया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. जितेन्द्र निषाद पुत्र जगदीश निषाद, 26 वर्ष, निवासी भुजौली कालोनी थाना कोतवाली
2. जयहिन्द निषाद पुत्र गोवर्धन निषाद, 19 वर्ष, निवासी भुजौली कालोनी
3. शुभम विश्वकर्मा उर्फ बजरंगी पुत्र स्व0 वीरेन्द्र कुमार, 22 वर्ष, देवरिया खास
4. नितेश गोड़ उर्फ गोलू पुत्र रामजन्म गोड़, 21 वर्ष, मुजुरी खुर्द थाना खुखुन्दू
अभियुक्त नितेश गोड़ पर थाना खुखुन्दू में धारा 103(1) बीएनएस व SC/ST एक्ट का मुकदमा तथा शुभम विश्वकर्मा पर मारपीट व हत्या के प्रयास के दो मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
बरामदगी – 01 संबल, 9.44 ग्राम सोने के टुकड़े, 9540/- नकद व 01 ई-रिक्शा।
गिरफ्तारी टीम – प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उ0नि0 रविन्द्र नाथ चौबे, उ0नि0 मनीष सिंह, हे0का0 राहुल सिंह यादव, हे0का0 गुड्डू प्रजापति, हे0का0 संतोष कुमार, का0 सनीत यादव।



