उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बारिश से बांध पर बने कई जगहों पर रेन कोट, ग्रामीण चिंतित

जिम्मेदारों के लापरवाही से हो सकता है बड़ा नुक़सान।

जिम्मेदारों के लापरवाही से हो सकता है बड़ा नुक़सा
स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजरने वाली रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों में भय व्याप्त है।लोग बाढ़ की आशंका को लेकर चिंतित हैं। कुछ दिनों पहले रुक रुक कर हुई बारिश से क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौहरपुर टोला सेमरहवा के तटबंध में रेनकट देखने को मिला,रेनक देखने से प्रतीत हो रहा था कि बांध के एक तरफ से दूसरे तरफ तक होल हो गया है, जिससे तटबंध कमजोर होने की आशंका है। वहीं संबंधित अधिकारियों द्वारा नदी से बालू मिश्रण मिट्टी से बांध की मरम्मत कराई जा रही है,जो बारिश के साथ बह जा रही है। जीरो प्वॉइंट से अमहवा चौराहे तक तटबंध में केई जगहों पर रेन कट से सुरंगें बन गई हैं ।बांध कर कई जगहों पर बालू और मिट्टी बोरे में भर कर रेन कट को भरा गया था , लेकिन बारिश के तेज़ धारों के बीच फिर से एक बार रेन कट हो गया है। अगर पहाड़ी नदियों में पानी के बहाव बढ़े तो रेन कट बांध जोखिम भरा हो सकता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों व अवर अभियंता की नजर अंदाजी नुकसान दायक व जान लेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों ने रेन कट मरम्मत की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों व किसानों ने प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र चौधरी,राम आशीष साहनी , दिलीप साहनी,राजू, जगदीश, अमरनाथ यादव,लोरिक,राजू गौंड सहित दर्जनों ग्रामीणों ने रेन कट की मरम्मत की मांग की है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!