अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

शराब की दुकान के समीप मिला युवक का शव, मौत संदिग्ध होने से , मचा हड़कंप, परिजनों में कोहराम

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता खोरिया बाजार, महराजगंज

कोतवाली क्षेत्र के नौतनवा मार्ग पर स्थित शराब भट्ठी के समीप दिन शनिवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान संतोष त्रिपाठी पुत्र ब्रह्मदेव त्रिपाठी निवासी शांतिनगर बताया गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाईयों में मझला बताया गया।जिसकी शादी नहीं हुई थी।

मृतक के पिता ब्रह्मदेव त्रिपाठी ने बताया कि उनके तीन पुत्र बड़ा विंध्याचल त्रिपाठी, मझला मृतक संतोष त्रिपाठी व सबसे छोटा राजेश त्रिपाठी है। तीनों आपस में अलग रहते हैं। मृतक संतोष शनिवार की सुबह से घर से निकला था। अचानक करीब 11 बजे सूचना मिली कि ठूठीबारी नौतनवां मार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान समीप उसका संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। ग्रामीणों की माने तो मृतक दिन रात नशे का लती रहा।

इस बाबत प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!