उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

तस्करी की तीन बोरी यूरिया खाद बरामद।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

कोतवाली क्षेत्र के झरही नदी बंधे से पुलिस ने लावारिश हालत में तीन बोरी यूरिया बरामद की है।बरामद सामान को कस्टम एक्ट की धारा 110 के तहत कार्रवाई कर विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ठूठीबारी को सौंप दिया है।

प्रभारी कोतवाल महेन्द्र मिश्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति साइकिल से तीन बोरी यूरिया खाद लेकर झरही नदी बांध के रास्ते नेपाल जाने के फिराक में हैं। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए

का. भीम कुमार व दीपक कुमार मौके पर पहुंचे जहां तीन बोरी यूरिया खाद लावारिस अवस्था में बरामद हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!