उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महिनों से जियो का नेटवर्क डाउन, उपभोक्ता परेशान।

उपभोक्ताओं को कॉल और इंटरनेट की मुश्किलें बढ़ीं।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम सभा बैठवलिया, मिश्रौलिया, शीतलापुर, भेडियारी, गेडहवा, कनमिसवा, बहुआर में एक महीने से जिओ का नेटवर्क सही न चलने से उपभोक्ता परेशान है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ का नेटवर्क डाउन चल रहा है। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बात करना मुश्किल हो गया है। जिओ के उपभोक्ता आनंद, सर्वेश, संतोष, सिधारी, सुभाष, अनिल, गुड्डू, मनीष, संवारे ने बताया कि एक महीने से जिओ का नेटवर्क धीमी चलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्राहकों के मोबाइल में सिंगल नहीं आ रहा है। जिसके चलते कॉल पर बात नहीं हो पा रही है। जबकि सीमावर्ती क्षेत्रों में जिओ के लाखों ग्राहक हैं। बैठवलिया में टावर के नीचे रहने पर भी बात नहीं हो पा रही है। मोबाइल पर बात करने के लिए कई बार कॉल लगाना पड़ रहा है। फिर भी आवाज का आदान-प्रदान सुनाई नहीं पड़ रहा है। इसे लेकर जिओ के कर्मचारियों के विरुद्ध काफी रोष व्याप्त है। उपभोक्ताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि जिओ का नेटवर्क स्लो होने से नेट का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। मोबाइल में जिओ का रिचार्ज करा कर उपभोक्ता अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। महंगा रिचार्ज होने के बावजूद भी नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने इस समस्या के समाधान की मांग की है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!