उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाया नवागत सीओ ने, पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज।

क्षेत्र में शांति व्यस्था कायम रखने के उद्देश्य से सोमवार की शाम बृजमनगंज नगर पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों व रेलवे स्टेशन समेत मुख्य सड़क पर कई जगहों फरेंदा सर्किल के नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह व स्थानीय पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने पेशेवर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा अराजकता फैलाने वालों व अपराधिक किस्म के लोगों के गतिविधियों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।इस दौरान थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह,एसएसआई तारकेश्वर वर्मा, पंकज यादव, आलोक यादव, गौरव आर्या, गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रिया वर्मा,अशरफ अली, चंद्रशेखर, अरविंद खरवार,समेत तमाम पुलिस कर्मी पैदल गश्त में शामिल रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!