LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित गोरखपुर निवासी अभियुक्त गिरफ्तार, पडरीमल्ल क्रासिंग से दबोचा

स्वाभिमान जागरण देवरिया |

दिनांक 28 अगस्त 2026, थाना बरियारपुर

देवरिया। जनपद में संगठित अपराध के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरियारपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगेस्टर एक्ट) के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के नेतृत्व में की गई।

थाना बरियारपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 165/2026 धारा 2(ख) की उपधारा (XVII) व धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील यादव पुत्र स्वर्गीय कन्हैया यादव, निवासी ग्राम साथीपार, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर, उम्र लगभग 21 वर्ष को आज मुखबिर खास की सूचना पर पडरीमल्ल रेलवे क्रासिंग के समीप से हिरासत में लिया गया।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है –

1. मु0अ0सं0 152/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना बरियारपुर, जनपद देवरिया। यह मूल अपराध है जिसके आधार पर अभियुक्त को गैंग का सदस्य मानते हुए गैंगेस्टर एक्ट लगाया गया।
2. मु0अ0सं0 165/2026 धारा 2(ख)(XVII)/3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना बरियारपुर।

गोवध जैसे समाज विरोधी कृत्य में संलिप्तता के कारण जिला प्रशासन द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई गई थी, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष दीपक सिंह
2. वरिष्ठ उ0नि0 दीप मंजरी पाण्डेय
3. का0 संजय यादव, का0 सुशील दीक्षित, का0 विमलेश यादव

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!