डीएम ने एक साथ कराया चीनी होलसेलरो के प्रतिष्ठानों के स्टॉक का सत्यापन
जनपद में चीनी स्टॉक की नहीं है कोई कमी, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर होगी सख्त सख्त कार्यवाही

गठित की गयी भी समिति, जिसके द्वारा 13 प्रतिष्ठानो पर एक साथ की गयी सत्यापन की कार्यवाही
सत्यापन में अवशेष स्टॉक अनुसार चीनी की मिली उपलब्धता, 158 मीट्रिक टन सत्यापन में मिली चीनी
अफवाहो पर न दे ध्यान-डीएम
स्वाभिमान जागरण देवरिया, 25 अगस्त 2026।
चीनी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी के प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर गठित समिति द्वारा जनपद के ट्रेडर्स, होलसेलर एवं प्रोसेसर द्वारा घोषित चीनी के स्टॉक का भौतिक निरीक्षण कर सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान अभिलेखों में उपलब्ध स्टॉक के अनुसार मौके पर स्टॉक की उपलब्धता का मिलान किया गया। सभी होलसेलरों के यहां अभिलेखों में दर्ज अवशेष स्टॉक के अनुसार मौके पर उपलब्ध स्टॉक का मिलान सही पाया गया।
गठित टीम में उप जिलाधिकारी सदर, विपणन निरीक्षक देवरिया सदर अतीश कुमार राय एवं विपणन निरीक्षक बैतालपुर संजय कुमार पांडेय शामिल रहे। टीम द्वारा कुल 13 होलसेलर प्रतिष्ठानों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान शिव प्रताप राम प्रताप जनरल स्टोर, जलकल रोड, देवरिया, एवं मेसर्स संजय कुमार सुजीत कुमार ट्रेडर्स, तरकुलवा के अभिलेखों में अवशेष स्टाक अनुसार छः-छः मीट्रिक टन चीनी पाई गई।
इसी क्रम में यश किराना स्टोर, तरकुलवा के यहां अभिलेख अनुसार सात मीट्रिक टन, मेसर्स शिवशक्ति इंटरप्राइजेज, तरकुलवा के यहां 20 मीट्रिक टन तथा मेसर्स रामशंकर प्रसाद विनोद कुमार, तरकुलवा के यहां 23 मीट्रिक टन चीनी का अवशेष स्टॉक अनुसार मौके पर सत्यापन में पाया गया।
मोहन रोड स्थित पुष्पांजलि ट्रेडर्स के यहां 27 मीट्रिक टन, श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी के यहां 45 मीट्रिक टन तथा जायसवाल ट्रेडर्स के यहां 12 मीट्रिक टन अवशेष चीनी स्टॉक अनुसार मौके पर सत्यापन में पाया गया। वहीं बालाजी ट्रेडर्स, मोहन रोड के यहां अभिलेखों में चीनी का अवशेष स्टॉक शून्य दर्ज था और मौके पर भी कोई स्टॉक नहीं मिला।
भीखमपुर रोड स्थित जय गोविंद ट्रेडर्स के यहां चार मीट्रिक टन, राजदेव प्रसाद गुप्ता के यहां दो मीट्रिक टन तथा यूनिक ट्रेडर्स के यहां तीन मीट्रिक टन अवशेष चीनी अभिलेखों में दर्ज अनुसार सत्यापन में पाया गया। इसी तरह मेसर्स अजय कुमार बर्नवाल ट्रेडर्स, बैतालपुर के यहां भी अवशेष स्टॉक अनुसार सत्यापन में तीन मीट्रिक टन मौके पर चीनी मिली।
जांच में सभी संबंधित प्रतिष्ठानों पर अभिलेखों में दर्ज चीनी के स्टॉक के अनुरूप ही मौके पर स्टॉक उपलब्ध पाया गया। 13 प्रतिष्ठानों में कुल 158 मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक दर्ज था, जिसका भौतिक सत्यापन भी किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद चीनी स्टॉक की कोई कमी नही है। किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। जमाखोरी व कालाबाजारी से बाज आये। औचक निरीक्षक का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कहीं भी किसी भी स्तर पर अनियमितता मिलेगी तो विधिक प्राविधानों के अनुरुप कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।



