उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।

ग्रामीणों ने 1076 पर किया शिकायत, मौके पर पहुंची पीआरवी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मठिया ईदू मैं पीडी सड़क से एक लिंक मार्ग गांव तक जाने वाली खड़ंजा पर सीसी रोड निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अगल-बगल की दीवार टूट चुकी है , और उसी पर सीसी रोड निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, वहीं मुन्ना यादव, शैलेन्द्र कुमार, वीरेंद्र गौतम, जितेंद्र यादव,रामबेलाश यादव,पिंटू,अंबेला यादव ने कहा कि यह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है, उसपर घटिया निर्माण हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोनों तरफ की दीवार खेत में गिर गया है और इस स्थिति में सीसी रोड निर्माण कार्य करने जा रहे हैं यही नहीं करीब एक दर्जन महिला रेसमा, गुड़िया रामावती, सुशील, शांति देवी, प्रेमशिला, सुदामी, मंजू व शीला ने कहा भले ही हमारे खेतों में दीवार चले पर सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता देखनी चाहिए सड़क निर्माण में गुणवत्ता की भारी कमी देखी गई जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करते देख हंगामा किया और मांग किया कि सही तरीके से निर्माण किया जाए। ग्रामीणों ने 1076 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज की और मांग किया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता को देखते हुए निर्माण कार्य कराया जाए ताकि सड़क लंबे समय तक आम जनों तक आवागमन की सुविधा मिलती रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!