LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अपहरण के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार, पीड़िता पहले ही सकुशल बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया | थाना लार

लार, देवरिया। थाना लार पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पीड़िता को पुलिस दो दिन पूर्व ही सकुशल बरामद कर चुकी है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 238/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के मामले में वांछित अभियुक्त छट्ठू पुत्र कान्ता निवासी रामपुर दुल्लह थाना महुआडीह को आज दिनांक 25.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर सुतावर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार इस अभियोग से संबंधित पीड़िता को दिनांक 23.08.2026 को ही सकुशल बरामद कर लिया गया था, जिसे नियमानुसार परिजनों/न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें थाना महुआडीह पर धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस का एक अन्य अभियोग भी पंजीकृत है।

थाना लार पुलिस निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 विवेक कुमार चतुर्वेदी, हे0का0 प्रदीप सौरभ, रि0का0 विशाल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!