LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कलियुगी बेटे ने शराब के लिए पैसा न देने पर पिता को मार डाला, मेडिकल कॉलेज में मौत

स्वाभिमान जागरण, बरहज/देवरिया।
स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शाम करीब 6.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के एक गांव में सुनील उर्फ सत्तू पुत्र रामअवतार राय ने शराब पीने के लिए अपने पिता से पैसा मांगा। पैसा न देने पर उसने लकड़ी के मुगदर (मूगड़े) से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रामअवतार राय पुत्र स्व. हरिद्वार राय को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।

पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। आरोपी बेटे को हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बरहज श्रीमती रंजना सचान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, आरोपी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!