उत्तर प्रदेशफतेहपुर

जयरामपुर मेले में सीओ ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चचीडा मेले में महिलाओं के लॉकेट चोरी होने की घटना के बाद पुलिस सतर्क, पांच दिवसीय मेले में सुरक्षा पर नजर

 

खखरेरू/फतेहपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में आयोजित पांच दिवसीय मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी खागा रवि प्रकाश सिंह ने स्थानीय पुलिस के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने मेला परिसर में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता बरतने का संदेश दिया।
पिछले दिनों चचीडा गांव में आयोजित मेले के दौरान दो महिलाओं के गले से लॉकेट चोरी होने की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद मेलों में महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं के सामान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। इसी के मद्देनजर जयरामपुर मेले में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है।
क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ मेला परिसर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेले में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने पर जोर दिया गया।
अब देखना यह है कि पुलिस की इस सक्रियता से मेले में चोरी की घटनाओं पर कितना अंकुश लग पाता है। फिलहाल मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की निगरानी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!