फतेहपुर

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के द्वारा खागा महेवा मार्ग को 20 मिनट से ज्यादा समय तक किया चक्का जाम

एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक दोनों तरफ यातायात रहा बाधित

खखरेरू /फतेहपुर धाता विकासखंड के पौली गांव के पास भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के सदस्यों के द्वारा किसानो की समस्याओं को लेकर बीते दो दिन से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया जा रहा था जिसमें प्रमुख रूप से जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक को लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे महात्मा गुट के जिला महासचिव जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि धाता विजयीपुर विकास खंड के 80% गांव में जंगली जानवर बन रोज एवं बंदरों का आतंक इस कदर व्याप्त है कि किसानों को अपनी फसल नहीं बचा पा रहा है दिन रात कड़ी मेहनत के बाद किसानों कि अरहर चना मटर आलू गेहूं शकरकंद आदि की फसलें बर्बाद होने के चलते किसान भुखमरी की कगार में पहुंच चुका है ना तो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य एवं घरेलू आवश्यकताओं को पूर्ण करने में पूरी तरह से परेशान हो रहा है फसल को उत्पादन अच्छा न होने के चलते बैंक से लिए गए कर्ज को किसान वापस नहीं कर पा रहा है बैंक कर्मी किसान के दरवाजे पर रोजाना दस्तक देने के चलते किसान आत्महत्या के लिए विवश हो रहा है लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिसके चलते आज महात्मा गुट भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों एवं किसानों के द्वारा खागा महेवा मार्ग को 20 मिनट से ज्यादा समय तक बाधित कर दिया गया जिसके चलते दोनों तरफ एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं नायब तहसीलदार अशोक कुमार राम मौके पर पहुंचकर किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन को लेकर

समस्याओं से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया इसके बाद किसानों ने मुख्य मार्ग से धरना प्रदर्शन हटा लिया

वही संबंध में वन विभाग के क्षेत्राधिकार विवेक शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया की संगठन के प्रतिनिधियों के द्वारा जंगली जानवरों को करने की परमिशन मांगी जा रही है जो फिलहाल जानवरों को करने की किसी भी प्रकार की गाइडलाइंस प्रशासन द्वारा नहीं दी गई है और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ किसान नेताओं के द्वारा लगातार अभद्रता कि गई है

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के अखिलेश सिंह जितेंद्र त्रिपाठी राम भजन सिंह रामशरण सिंह करण सिंह पटेल सत्यजीत सिंह दिलीप सिंह राधेश्याम सिंह सतेंद्र सिंह हेमंत सिंह जय सिंह सुशील दुबे सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!