रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश।
वर्दी, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का लिया जायजा।

दैनिक स्वाभिमान जागरण , महराजगंज।
रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और ड्रिल अभ्यास का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट और साफ-सफाई की जांच की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे एवं अनुशासित तरीके से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
परेड का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कर्तव्य के प्रति सजगता बनाए रखना रहा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिसकर्मियों को नियमित अभ्यास और अनुशासित कार्यशैली अपनाने पर जोर दिया।

