नीट परीक्षा में 616 अंक के साथ शिवम् ने लहराया परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर कल्याणपुर के होनहार छात्र शिवम वर्मा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजेन्द्र प्रसाद वर्मा के पुत्र शिवम ने इस कठिन परीक्षा में 720 में से 616 अंक प्राप्त किए।शिवम ने 99.7022344 पर्सेंट के साथ अखिल भारतीय रैंक 5784 और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में 2397 रैंक हासिल किया है।शिवम ने जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान में तीनों विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।शिवम ने अपनी इस सफलता का। श्रेय कठिन परिश्रम , दृढ़ संकल्प और माता पिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।शिवम के इस बड़ी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र वासियों ने शिवम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



