उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महराजगंज।

बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

बताते चले कि बृजमनगंज पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने धानी मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर नारा लगाते हुए उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद काफिला भाजपा कार्यालय पर पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर स्वागत किया इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर का स्वागत किया

नवनियुक्त महाराजगंज जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि केंद्र में मोदी जी एवं प्रदेश में योगी जी डबल इंजन की सरकार होने से हमारा उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है सभी वर्ग के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है किसानों को उनके अनाज का सही मूल्य मिल रहा है l उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव,मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, जेपी गौड, बबलू सिंह, चंदू सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, विनोद त्रिपाठी,झीनक विश्वकर्मा, बुद्धिराम, धर्मेंद्र चौरसिया,राजन चौरसिया, सनी रैना, कन्हैया चौहान, अनिल मणि, शिव प्रसाद चौरसिया, झिनक चौधरी,मनोज जायसवाल, परशुराम पाल, अम्बेडकर कुमार, शोभित गुप्ता, तौलन चौरसिया, सागर कन्नौजिया

सहित अनेक पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!