तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक, देश के विकास का लें संकल्प-ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह

चनुकी । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज विकासखंड लार में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा विकासखंड मुख्यालय से शुरू होकर लक्खु मोड़, चनुकी मोड़ और मठ लार महाविद्यालय होते हुए पुनः विकास खंड परिसर में आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान रहा।उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख लार अनुभा सिंह ने कहा कि, “तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाती है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज हम सभी को एकजुट होकर देश के विकास और इसकी अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना चाहिए।”वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह ‘बबलू’ ने कहा कि, “राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत यह तिरंगा यात्रा समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देती है। युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।”इस गरिमामयी अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष आसनारायण सिंह, खंड विकास अधिकारी जसवंत जी, उमेर, भोला सिंह, अशोक यादव, मंजीत यादव, जंगबहादुर, मोहित, विनय दूबे, राकेश सिंह, मनोज सिंह, आलोक कुमार, महबूब आलम, नागेंद्र कुशवाहा, सुनील गुप्ता सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



