LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दशहरा के मद्देनजर सलेमपुर में रूट डायवर्जन

 

Oplus_131072

 

स्वाभिमान जागरण देवरिया।पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञाप्ति के अनुसार दशहरा के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर दिनांक 19.10.2026 को समय 14:00 बजे से यातायात डायवर्जन एवं वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था निर्धारित समयावधि तक प्रभावी रहेगी।

यातायात व्यवस्था के अंतर्गत निम्नलिखित स्थानों पर प्रतिबंध एवं डायवर्जन लागू रहेंगे—

*1. भरथुआ बैरियर प्वाइंट:*
दिनांक 19.10.2026 को 14:00 बजे से दिनांक 22.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे तक देवरिया की तरफ से आने वाले भारी एवं छोटे वाहनों को भटनी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन पड़री बाजार, चाँदपार एवं साहोपार होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। सलेमपुर की तरफ सभी छोटे एवं बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*2. हाइडिल मोड़ बैरियर प्वाइंट:*
दिनांक 19.10.2026 को 14:00 बजे से दिनांक 22.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे तक सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*3. चेरो तिराहा (रैनाथ डिग्री कॉलेज के पास) बैरियर प्वाइंट:*
दिनांक 19.10.2026 को 14:00 बजे से दिनांक 22.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे तक सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*4. सोहनाग मोड़ पेट्रोल पंप बाइपास बैरियर प्वाइंट:*
दिनांक 19.10.2026 को 14:00 बजे से दिनांक 22.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे तक सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*5. प्रजापति मोड़ बैरियर प्वाइंट:*
दिनांक 19.10.2026 को 14:00 बजे से दिनांक 22.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे तक सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*6. नवलपुर पुलिस चौकी के सामने बैरियर प्वाइंट:*
दिनांक 19.10.2026 को 14:00 बजे से दिनांक 22.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे तक लार की तरफ से आने वाले छोटे एवं बड़े वाहनों को मईल की तरफ तथा मईल की तरफ से आने वाले वाहनों को लार बाइपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सलेमपुर की तरफ सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*7. दीर्घदेश्वर नाथ मंदिर मोड़ बैरियर प्वाइंट:*
दिनांक 19.10.2026 को 14:00 बजे से दिनांक 23.10.2026 को प्रातः 08:00 बजे तक सभी छोटे एवं बड़े वाहनों को मोड़ से पहले ही रोक दिया जाएगा। मझौलीराज की तरफ किसी भी प्रकार के छोटे एवं बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*8. बड़वा टोला तिराहा बैरियर प्वाइंट:*
दिनांक 19.10.2026 को 14:00 बजे से दिनांक 23.10.2026 को प्रातः 08:00 बजे तक प्यासी पुल की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े वाहनों को बड़वा टोला तिराहे पर पूर्णतः रोक दिया जाएगा। इसी प्रकार तहसील भाटपाररानी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। मझौलीराज एवं सलेमपुर की तरफ सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*9. एम्बुलेंस वाहनों के आवागमन की व्यवस्था:*
एम्बुलेंस वाहनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सा०स्वा० केन्द्र) सलेमपुर से रेलवे ढाला क्रॉसिंग होते हुए आजाद नर्सिंग होम एवं नगर पंचायत कार्यालय के रास्ते ओवरब्रिज का प्रयोग कराया जाएगा। ओवरब्रिज से कोतवाली गेट तक पुलिस के सहयोग से एम्बुलेंस वाहनों को सुरक्षित निकाला जाएगा।

*आमजन से अपील*
जनपद देवरिया पुलिस की ओर से समस्त नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की जाती है कि दशहरा पर्व के दौरान लागू यातायात डायवर्जन एवं प्रतिबंधों का पालन करें, निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!