देवरिया

पूर्व विधायक सुरेश यादव को श्रद्धांजलि देने आएंगे अखिलेश यादव

दर्शन सिंह यादव इंटर कॉलेज परिसर में तैयारियां पूरी, पौने दो बजे पहुंचेगा उड़नखटोला

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

रक्शा (देवरिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को लार थाना क्षेत्र के रक्शा गांव आएंगे। वह दिवंगत पूर्व विधायक सुरेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करेंगे।

अखिलेश यादव के आगमन को लेकर दर्शन सिंह यादव इंटर कॉलेज परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उनका हेलीकॉप्टर अपराह्न पौने दो बजे कॉलेज परिसर में पहुंचेगा। उनके आगमन को लेकर स्थानीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम को लेकर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!