उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नवरात्रि के आगमन से पहले अध्यक्ष राकेश ने लेहड़ा दुर्गा मंदिर का किया भ्रमण ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महराजगंज।

आगामी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्रि पर्व को देखते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लेहड़ा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। बताते चले कि पूर्वांचल के आद्रवन में स्थित लेहड़ा देवी का प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल है जहां प्रति वर्ष दुर दुर से नवरात्रि मेले में लेहड़ा मंदिर पर लाखों श्रद्धालु अपनी मन्नत लेकर दर्शन के लिए आते हैं
अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि मंदिर परिसर और मेले तक जाने वाले रास्ते पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, साथ ही साफ-सफाई और पेयजल की भी समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।
इस दौरान मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र पांडे, विनोद तिवारी,सभासद झीनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, शिव प्रसाद चौरसिया, राजन चौरसिया सनी रैना और नगर पंचायत के विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!