सरधुवा – नवरात्रि पर्व को लेकर सरधुवा थाने में शांति समिति की बैठक

चित्रकूट। सरधुवा – नवरात्रि पर्व को लेकर सरधुवा थाने में शांति समिति की बैठक आगामी शारदीय दुर्गा नवरात्रि महोत्सव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को सरधुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने की।
बैठक में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, पुजारी और गणमान्य नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि नवरात्रि के दौरान शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज मानक के अनुसार रखें, अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और किसी भी नई परम्परा की शुरुआत न करें।
उन्होंने कहा कि पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र और साफ-सफाई की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर थाने के अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

