LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

अक्टूबर से बस अड्डे से शुरू होगा बसों का संचालन

 


राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने निर्माणाधीन बस स्टेशन का किया औचक निरीक्षण
सलेमपुर। राज्यमंत्री एवं सलेमपुर विधायक विजयलक्ष्मी गौतम ने रविवार को नगर में निर्माणाधीन बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली।
राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। उन्होंने कार्य में तेजी लाते हुए तय समय-सीमा के भीतर बस स्टेशन को तैयार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने अक्टूबर महीने से बस स्टेशन से बसों का संचालन शुरू होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर अक्टूबर में बस स्टेशन को जनता को समर्पित किया जाएगा। बस स्टेशन शुरू होने के बाद सलेमपुर क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और आवागमन में बड़ी सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल सके।
बस स्टेशन से अक्टूबर में बसों का संचालन शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, धनंजय चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा, अभिषेक जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!