LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

मिशन शक्ति 5.0: मईल पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी*

स्वाभिमान जागरण, देवरिया।

मईल। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद देवरिया में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार दिनांक 07.10.2026 को थाना मईल पुलिस द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू कृषक इंटर कॉलेज महुआबारी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं/छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों – 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 181 (वूमेन हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन) तथा 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

साथ ही छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी देकर लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उ0नि0 श्री रमेश चन्द्र कुशवाहा, का0 ईश्वर चन्द्र, का0 संतोष यादव, म0का0 पूनम यादव, म0का0 रंजू वर्मा सहित थाना मईल पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!