थाना मईल: जीरासों के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मृत्यु, टेम्पो सवार दो घायल

स्वाभिमान जागरण / देवरिया। जनपद देवरिया के थाना मईल अंतर्गत पिण्डी-भागलपुर मार्ग पर जीरासों के समीप सोमवार की सायं लगभग 06:16 बजे एक सड़क दुर्घटना घटित हुई।
PRV 7020 से प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष मईल विकास नाथ मय हमराहियान मौके पर पहुंचे। मौके पर एक मोटरसाइकिल UP 52 AE 0771 व एक टेम्पो UP 52 AT 9632 के मध्य दुर्घटना होना पाया गया।
इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार गौतम पुत्र अनिल प्रसाद, निवासी ग्राम अलघटपुर पिपरा बिहटल, थाना भटनी, जनपद देवरिया, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।
टेम्पो में सवार 1. मनोज भारती पुत्र स्व. श्याम मोहन भारती, निवासी देवकली, थाना मईल, उम्र 32 वर्ष तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भागलपुर भिजवाया गया, जहाँ से चिकित्सक द्वारा मेडिकल कॉलेज, देवरिया हेतु रेफर किया गया।
पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।



