उत्तर प्रदेशफतेहपुर

मनकापुर कुटी डूंडा के ऐतिहासिक मेले का दंगल के साथ समापन

फैजल गनी ने जीती 11 हजार रुपये की फाइनल कुश्ती, कई प्रांतों के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

 

 

खखरेरू फतेहपुर क्षेत्र के मनकापुर गांव स्थित कुटी बाबा परिसर में आयोजित ऐतिहासिक दो दिवसीय मेले एवं दंगल का मंगलवार को धूमधाम से समापन हो गया। अंतिम दिन आयोजित विशाल दंगल में राजस्थान, पंजाब, हरिद्वार, बांदा समेत कई स्थानों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। पहलवानों के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे।

दंगल की सबसे बड़ी और 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती राजस्थान के पहलवान मनीष और बांदा के फैजल गनी के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक कांटे की टक्कर चली। आखिरकार फैजल गनी ने मनीष को पटखनी देकर फाइनल कुश्ती अपने नाम कर ली। उनकी जीत पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया।

वहीं, दूसरी प्रमुख कुश्ती पंजाब के अंगद और हरिद्वार के बाबा भगत दास के बीच हुई। इसमें बाबा भगत दास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5100 रुपये की कुश्ती जीत ली।

मेला एवं दंगल समिति के अध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि मनकापुर कुटी बाबा का मेला और दंगल खागा तहसील के ऐतिहासिक आयोजनों में शामिल है। यह आयोजन पूर्वजों के समय से लगातार होता आ रहा है। दंगल का संचालन पहलवान हनुमत सिंह ने किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञान चंद्र केसरवानी, संगीता राज पासवान, रामतीरथ परमहंस, नरेश कोरी, मंडेला प्रधान, अर्जुन यादव, देवेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!