उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

नवाचारी शिक्षण के लिए नागेन्द्र चौरसिया और अरविंद विश्वकर्मा को मिला एडुलीडर्स सम्मान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गिरहिया बंजारी पट्टी के शिक्षक अरविंद विश्वकर्मा को मथुरा जनपद में आयोजित एडुलीडर्स सम्मान समारोह 2026 में जनपद का सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षक के रूप में एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़ के शिक्षक नागेन्द्र चौरसिया को जनपद के एडुलीडर्स कर्मयोगी शिक्षक का सम्मान प्राप्त हुआ।श्री चौरसिया महराजगंज एडुलीडर्स यूपी के जनपद संयोजक भी हैं जो शिक्षकों को प्रेरित होकर कार्य करने को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर एडुलीडर्स के संस्थापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री सर्वेष्ट मिश्रा,मथुरा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,आगरा डायट प्रवक्ता मनोज वार्ष्णेय ,के एम यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति इत्यादि मौजूद रहे। उक्त सम्मान प्रदेश के 75 जनपदों से एक एक शिक्षक को उनके शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए चुना गया है ल
उपरोक्त सम्मान से जिले का मान बढ़ाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह,जिला समन्वयक एमडीएम शैलेंद्र वर्मा जी, खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा एवं हेमंत कुमार मिश्रा, एआरपी पंकज गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता और धन्नू चौहान ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!