LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा के पुराने व समर्पित कार्यकर्ता कन्हैया लाल तिवारी बने लार रोड मंडल प्रभारी, समर्थकों में खुशी की लहर

स्वाभिमान जागरण / मईल – देवरिया। भारतीय जनता पार्टी ने अपने पुराने व समर्पित कार्यकर्ता कन्हैया लाल तिवारी को लार रोड मंडल का प्रभारी बनाया है। उनके प्रभारी बनाये जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मईल क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी कन्हैया तिवारी भाजपा के पुराने व समर्पित कार्यकर्ता हैं। पूर्व में वह भाजपा के भागलपुर मण्डल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन के कार्यों को बेहतर तरीके से कराने के उद्देश्य से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के निर्देश पर, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय एवं पर्यवेक्षक शशांक गिरी के मार्गदर्शन में मंडल प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई, जिसमें सलेमपुर विधानसभा के लार रोड मंडल का प्रभारी कन्हैया तिवारी को बनाया गया।

कन्हैया तिवारी ने कहा कि पार्टी के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।

कन्हैया तिवारी के मंडल प्रभारी बनाये जाने पर संतोष सिंह, सुशील सिंह, रविशंकर तिवारी, कुश तिवारी, रामू, राम मनोहर मणि त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह, सुजीत, वरुण मिश्रा, जय मिश्र सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!