LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

कंबाइन की चिंगारी से लगी आग, मशीन सीज, एफआईआर दर्ज

डीएम के आदेश के बाद भी जिले में धड़ल्ले से चल रहीं रेपर मशीन

 

कंबाइन मशीन की चिंगारी से लगी आग, मशीन सीज, एफआईआर दर्ज

बिना अग्निशामक यंत्र, पर्याप्त पानी एवं बालू भरी बाल्टी के कंबाइन मशीन से हो रही थी गेहूं की कटाई

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के आदेश के बाद भी भूसा बनाने वाली मशीनें धड़ल्ले से चल रहीं हैं। कंबाइन मशीन पर भी आवश्यक निर्देशों का पालन नहीं कराया जा रहा है। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम भेड़ी में एक कम्बाईन मशीन जिसका चेचिस नं० PAIN913A19019 के द्वारा गेहूँ की कटाई की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसमें चिंगारी उत्पन्न होने से अचानक गेहूँ की खड़ी फसल में आग पकड़ ली। कंबाइन मशीन पर आग बुझाने के लिए कोई साधन उपलब्ध नही था। जबकि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही दिशा-निर्देश जारी किया गया है कि कंबाइन मशीन का प्रयोग करने से पहले पर्याप्त पानी की व्यवस्था, अग्निशामक यंत्र, बालू आदि रखें, जिससे आग को शुरुआती स्तर पर नियंत्रित किया जा सके।दोपहर लगभग 2 बजे सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी रूद्रपुर , नायब तहसीलदार रूद्रपुर द्वारा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर तत्काल पहुंचे, जहाँ पहले से ही  अभिषेक राय थानाध्यक्ष एकौना द्वारा ग्रामवासीयों के मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा था,दो फायर टैंकर द्वारा करीब तीन घण्टे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । चालक को कंबाइन मशीन के साथ हिरासत में लेते हुए अपराध सं0 27/2025  कंबाइन मशीन को सीज करते हुए थानाध्यक्ष एकौना को सुपुर्द कर दिया गया है।

उधर भूसा बनाने वाली मशीनें को 25 अप्रैल के बाद चलाने का आदेश जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा दिया गया है। इसका अनुपालन नहीं कराया जा रहा है। आज लार थाना क्षेत्र के धवरिया में भूसा बनाने वाली मशीन से आग लग गई, लेकिन ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!