हत्या के प्रयास का वांछित चढ़ा बरियारपुर पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल!

🟥 स्वाभिमान जागरण
देवरिया: थाना बरियारपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी 22 वर्षीय अभिषेक कुशवाहा पुत्र अवधेश कुशवाहा, ग्राम जटमलपुर उर्फ अम्बरपुर (थाना बरियारपुर) का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर की शाम करीब 8:00 बजे जटमलपुर प्राइमरी स्कूल के पास 5-6 अज्ञात व्यक्तियों ने धनौती कला निवासी युवक को रोककर गाली-गलौज की थी। इस दौरान आरोपी अभिषेक कुशवाहा ने जान से मारने की नियत से युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित के पिता श्रीराम यादव की तहरीर पर पुलिस ने धारा 109(1), 115(2), 118(1), 191(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा (मु0अ0सं0-190/2026) दर्ज किया था।
थानाध्यक्ष दीपक सिंह, मुख्य आरक्षी ओंकार चौरसिया और आरक्षी संजय यादव की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को बेलवनिया उपाध्याय पुल के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



