बिहार भेजी जा रही तीन जीप शराब बरामद
लग्जरी कार से हो रही थी शराब की तस्करी
स्वाभिमान जागरण संवाददाता, देवरिया। यूपी से बिहार को लगातार हो रही शराब तस्करी के मामले में आज जिले की श्रीराम पुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने तीन स्कर्पियो में भरकर बिहार भेजी जा रही 191 पेटी देसी शराब बरामद किया। थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया में पलिस टीम द्वारा 03 अदद महिन्द्रा स्कार्पियों में 191 पेटी अवैध बन्टी बबली देशी शराब (8595 पाउच प्रत्येक 200 एमएल टेट्रा पैक ) सहित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं अवैध शराब की रोकथाम की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनिल कुमार थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया के निर्देशन में गठित टीम द्वारा दिनाक 09/5/2023 को तीन अदद महिन्द्रा स्कार्पियो में 191 पेटी अवैध देशी शराब बन्टी बबली सहित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0162/2023 धारा 60/72 आवकारी अधि() बनाम अमन तिवारी पुत्र संदीप तिवारी साकिन लगडपुरा थाना मैरवा जिला सिवान बिहार व चार अज्ञात पंजीकृत किया गया।
शराब बरामद व तस्कर की गिरफ्तारी करने वाली टीमं में एसओ अनिल कुमार , उप नि0 दीपक सिंह , उप नि0 छोटेलाल , उप नि0 दिनेश कुमार मौर्य. हे0का0 सुभाष सिंह , हे0का0 बृजेश विश्वकर्मा , का0 मुकेश कुमार यादव. हे0का0 मनीष राय , का0 वरुण कुमार , का0 शुभम मिश्रा , का0 विशाल सिंह और का0 रामसागर गुप्ता सम्मलित थे।