LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रुद्रपुर: कूट रचित दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

🟥 स्वाभिमान जागरण देवरिया

देवरिया: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाने और विदेश यात्रा कर अनुचित लाभ उठाने के मामले में वांछित अभियुक्त अखिलेश यादव (41) पुत्र टेंगरी यादव, निवासी बनिएनी (थाना रुद्रपुर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन तथा एएसपी व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में रुद्रपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बुधवार सुबह करीब 09:50 बजे भृगुसरी मोड़ के पास से अभियुक्त को दबोचा। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!