देवरियाब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा की तानाशाही और अन्याय का जनता के बीच जाकर देंगे जवाब : व्यास यादव

सपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती, बूथ समितियों और आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

स्वाभिमान जागरण

देवरिया। समाजवादी पार्टी जनपद देवरिया की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय, बांस देवरिया स्थित मा. मुलायम सिंह यादव सभागार में जिलाध्यक्ष व्यास यादव की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव मंजूर हसन के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की समीक्षा के साथ आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ भाजपा सरकार जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास करेगी। समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी चिंतक एवं ‘छोटे लोहिया’ स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती जनपद में सम्मानपूर्वक एवं व्यापक स्तर पर मनाई जाएगी।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भय, भूख, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रशासनिक व्यवस्था निष्क्रिय दिखाई दे रही है और आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने लबकनी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान और उनके अनुयायियों के आत्मसम्मान पर किसी भी प्रकार का आघात समाजवादी पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए पार्टी लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेगी।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ समितियों के गठन, जनसंपर्क अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने तथा पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में हृदयनारायण जायसवाल, डॉ. एच.डी. भारती, डॉ. रामनाथ चौहान, मोहन गुप्ता, सुदर्शन चौरसिया, कमलेश पांडेय, अवधेश चौधरी, विवेक सिंह पटेल, सुनैना सिंह कुशवाहा, जयराम राजभर, संतोष यादव, आफताब आलम, रामबली यादव, सुनील यादव, रामबहादुर यादव, प्रज्ञानन्द चौधरी, इंद्रेश सिंह, रामू, अमरेंद्र यादव, जैनुल अख्तर, अर्जुन यादव, नर्वदा चौहान, अब्बास अंसारी, सीताराम यादव, बांकेलाल यादव, राजेंद्र प्रसाद, बाबूलाल यादव, राजेंद्र गोंड, वंदना पासवान, हरेंद्र सिंह त्यागी, प्रभा भारती, नित्यानंद त्रिपाठी, देशराज यादव, अंबिका यादव, चंदन गौतम, चंद्रभूषण सिंह यादव, रामप्रताप चौहान, पिंटू पासवान, सुनील सिंह, रामप्रीत यादव, उमाशंकर यादव, सत्यम चौहान, राज तिवारी, विजय चौहान, रणबीर यादव, मनोज यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, रामकेवल यादव, अफसर जमाल चिश्ती, मुन्ना यादव, ओमप्रकाश यादव, सहातम यादव, श्याम बहादुर भारती, महेश यादव, लॉरेन रहमान, रामनिवास यादव, अरविंद यादव, रामनारायण यादव, विदेशी भारती, रामनरेश यादव, गायक अरविंद यादव, अमरनाथ यादव, गिरीश जायसवाल, सुनील यादव, गुड्डू, दिव्या यादव, वसी अहमद, संतराज यादव, संतु, काका चौधरी एवं राजाराम यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!