LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और वीडियो प्रसारित करने का आरोपी गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, देवरिया

देवरिया। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खामपार पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में खामपार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 01 अगस्त 2026 को तमकुहीराज-सरया मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार किया।

पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना खामपार में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि अजीत प्रजापति पुत्र सुरेश प्रजापति, निवासी थाना क्षेत्र खामपार, जनपद देवरिया ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में उसका वीडियो प्रसारित कर दिया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं कांस्टेबल दीपक कुमार, थाना खामपार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!