कृष्णा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महराजगंज।
कृष्णा पब्लिक स्कूल, लेहरा बाजार, फुलमनहा, महराजगंज में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री रवींद्र कुमार चौरसिया एवं प्रधानाचार्य श्री रामभरोस प्रजापति ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री रवींद्र कुमार चौरसिया एवं प्रधानाचार्य श्री रामभरोस प्रजापति ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके दृढ़ संकल्प, साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री शिवनारायण विश्वकर्मा, कार्यालय प्रभारी श्री कृष्णभान चौरसिया, दिलीप चौधरी, आमिर अली, रामनिवास, मुकेश, कार्तिक, दिनेश, आदित्य, नेहा, रिशा, अंजलि, कविता, मनीषा यादव, सरिता, स्नेहा, सीमा, गुड़िया, अर्चना सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के सहायक कर्मचारी त्रिलोकी यादव, अर्जुन यादव, सत्येंद्र गौड़, विजय यादव, प्रेमशीला और बिंदु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से परिचित कराना तथा उनमें राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करना रहा। सभी उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।



