उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पाकसो मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
महराजगंज जनपद में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और पाकसो से संबंधित मुकदमे में वांछित आरोपी सूरज पासी उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल राष्ट्र के रुपनदेही जिला के ग्राम गैडहवा गांव पालिका 2 का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2026 को थाना पुरन्दरपुर में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू किया । विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा में भदवि की धारा 87,65/1 तथा पाकसो एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई थी। मामले में वांछित आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी, इसी क्रम में 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ललाइन पैसिया ओवर ब्रिज के पास से सूरज पासी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर राहुल यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार और कांस्टेबल अखिलेश चौहान सामिल रहे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button