उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ़्तार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।रामगति पुत्र सोमई निवासी राजधानी टोला रखौनवा थाना पुरन्दरपुर उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। बजरिए मुखबिर पुलिस टीम कांस्टेबल सुरेंद्र शाह व रोहित यादव ने आरोपी को दोपहर 1:25 बजे मनिकौरा ओवरब्रिज से गिरफ्तार किया जिसमें आवश्यक कार्यवाई करते हुए माननीय न्यायालय को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!