LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियादेशराजनीतिराज्य

लोकतंत्र की रक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मजबूती के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी – विजयशेखर मल्ल रोशन

सलेमपुर से सत्यम पाण्डेय 

देवरिया में 28 सितंबर को कांग्रेस का विरोध मार्च, सलेमपुर कार्यालय पर तैयारियों को लेकर हुई बैठक

सलेमपुर,देवरिया । 28 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस के विशाल विरोध प्रदर्शन को लेकर सलेमपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार 28 सितम्बर को जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर पूरी ताकत के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरेंगे। चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध मार्च आयोजित किया गया है। विरोध मार्च कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाला जाएगा। कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़े सवाल को लेकर आंदोलन करेगी तथा पुतला दहन किया जाएगा। ज्ञानेश कुमार ने पूरे देश के कई प्रदेशों में चुनावों में धांधली कर सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम किया है। इस चुनाव आयुक्त के रहते देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था चौपट हो गई है।आमजन का विश्वास चुनावी प्रक्रिया से उठता जा रहा है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, भरत मणि त्रिपाठी, बृजेश यादव, मनीष कुमार रजक,डॉ याहिया अंजुम, रोहित यादव, अखिलेश मिश्र, वशिष्ठ मोदनवाल, वजीर अहमद,मोजाहिद लारी,इस्लाम खान,यूसुफ खान,सुनील तिवारी, गुड्डू मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!