LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत

स्वाभिमान जागरण, देवरिया।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में जनपद देवरिया के चार उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अर्टिगा कार से चारों खिलाड़ी लखनऊ में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता / प्रैक्टिस के बाद वापस देवरिया लौट रहे थे। सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे / खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार सभी चार युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है –

1. नित्या प्रजापति पुत्र मनोज प्रजापति, निवासी बगहा, मईल चौराहा, थाना मईल
2. अनिकेत सिंह, निवासी चूरिया, थाना लार, जनपद देवरिया
3. इरफान अंसारी, निवासी बलिया उत्तरी, भागलपुर, थाना मईल
4. आनंद यादव, निवासी कोहरा, थाना लार, जनपद देवरिया

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

इस हृदय विदारक घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे जनपद के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…….

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!