शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा परिजन की तहरीर पे मुकदमा दर्ज
खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उमरा में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। किशोरी की माँ ने इस संबंध में स्थानीय थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है पीड़िता रीता देवी पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि ग्राम उमरा निवासी राजन गोस्वामी (पुत्र अनिल गोस्वामी उर्फ पप्पू) पिछले कई महीनों से उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दे रहा था। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी युवक को कई बार चेतावनी दी थी और ऐसा न करने की हिदायत दी थी पीड़िता के अनुसार, घटना 22 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 8 बजे की है। जब वह आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पढ़ाने के लिए गई हुई थी, घर में उनकी बेटी अकेली थी। आरोप है कि मौका पाकर राजन गोस्वामी घर में घुसा और किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने लगा दोनों को संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से बाहर जाते देख आसपास के ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों का पीछा किया और राजन गोस्वामी व किशोरी को मौके पर ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपनी बेटी को सुरक्षित बरामद करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।


