LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाराज्य

चकरा गोसाईं में मामा के घर जा रहे युवक से मारपीट एवं गोली चलने का आरोप

रविशंकर तिवारी/स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया 

*मईल (देवरिया):* मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाईं गांव के ढाले के पास मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक युवक से पहले मारपीट फिर युवक पर गोली चलने का आरोप लगा है। घटना में एक पक्ष के घायल युवक को पहले सीएचसी परसिया चंदौर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया।

*तहरीर के मुताबिक क्या है मामला*

चकरा गोसाईं निवासी अनीता देवी पत्नी तेजबहादुर ने मईल थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, आज 13 मई 2026 की सुबह 10:30 बजे उनका लड़का अभिषेक चौहान पुत्र तेजबहादुर अपने सगे मामा के यहां जा रहा था।

तभी चकरा ढाले पर पहले से प्लानिंग के तहत घात लगाए बैठे नीतीश पासवान, चन्दन यादव, चन्दन पासवान एवं उसके साथ दो अज्ञात लोगों ने अभिषेक को रोक लिया।

*लाठी-डंडे से पीटा, फिर मारी गोली*

आरोप है कि सभी ने मिलकर अभिषेक को लाठी-डंडे से सिर व पीठ पर मारा और जान से मारने की नियत से गोली चला दी। घटना में अभिषेक लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

*इलाज के लिए देवरिया रेफर*

परिजन घायल अभिषेक को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवरिया रेफर कर दिया।

*पुलिस से कार्रवाई की मांग*

पीड़िता अनीता देवी ने थानाध्यक्ष मईल को दी गई तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

*पुलिस जांच में जुटी*

मईल थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इस घटना के सम्बन्ध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मईल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, इस मामले में कुछ लोगों को अभी पकड़ा गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!