उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

समाधान दिवस में तीन शिकायतों का निस्तारण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान श्यामदेउरवा थाना परिसर में पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। कुल पांच मामलों में से तीन जमीन विवाद और दो पुलिस से संबंधित थे। राजस्व विभाग से जुड़े तीन मामलों में से एक के लिए मौके पर टीम भेजी गई। पुलिस से जुड़े दोनों मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसीलदार सदर पंकज शाही ने अधीनस्थ अधिकारियों को प्राप्त शिकायती पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, हल्का लेखपाल सुशील शुक्ला, अभिनीत श्रीवास्तव, रुद्रप्रताप और अल्का सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!