उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

वाराणसी को जाने वाली ट्रेन के ठहराव की मांग,स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।

कुछ समय से ठहराव पर लगा विराम यात्रियों को हो रही परेशानी, पहले रुकती थी ट्रेन बृजमनगंज को देती थी अच्छा व्यवसाय।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज नगर पंचायत एवं आसपास के क्षेत्र के क्षेत्रवासियों ,शिक्षकों, छात्रों, मरीजों, बुजुर्गों तथा आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 15131/15132 (नेपालगंज रोड–वाराणसी सिटी एक्सप्रेस) का बृजमनगंज स्टेशन पर पूर्ववत नियमित ठहराव पुनः बहाल कराने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं करचारियों ने शाम को स्टेशन अधीक्षक बृजमनगंज कृपा शंकर सिंह को पत्रक सौंपा गया।
पत्रक के माध्यम से रेलवे प्रशासन से जनहित में आवश्यक पहल करते हुए उक्त ट्रेन का ठहराव पुनः सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया। ट्रेन के ठहराव से क्षेत्र के हजारों शिक्षक, छात्र, व्यापारी, मरीज, बुजुर्ग एवं अन्य यात्रियों को महत्वपूर्ण स्थानों के लिए सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
इस अवसर पर डॉ. राम अवतार, नागेंद्र चौरसिया, आशीष दुबे, अमितेश सिंह, कमलेश राय, दिलीप विश्वकर्मा, अनिल कुमार,त्रिलोकी, प्रीति शर्मा रंजीता गुप्ता सहित शिक्षक समुदाय एवं क्षेत्र के अनेक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने रेलवे प्रशासन से जनहित की इस महत्वपूर्ण मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए बृजमनगंज स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15131/15132 का ठहराव शीघ्र पुनः बहाल करने की अपेक्षा की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!