LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, एक ट्रक पकड़ा गया

स्वाभिमान जागरण, मईल/देवरिया।

आज शुक्रवार दिनांक 09/10/26 को समय लगभग 9.20 बजे PRV 5580 द्वारा बरठा से बरेजी मार्ग पर सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष मईल मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

मौके पर जानकारी हुई कि रीना चौहान पत्नी कृष्णानंद चौहान (पुत्री शोकी प्रसाद चौहान) निवासी पैना एकडंगा थाना बरहज उम्र करीब 27 वर्ष अपनी स्कूटी से घरेलू कार्य से जा रही थी कि बरठा-बरेजी मार्ग पर एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन ट्रक लाइन से जा रहे थे, जिनमें से एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मईल ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!