ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत

महराजगंज – सिसवा-घुघली रेलवे स्टेशन के बीच एक वृद्व व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी, कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड पर सिसवा बाजार व घुघली रेलवे स्टेशन के बीच सिसवा से लगभग दो किमी दूर भुजौली से पहले सप्तक्रांति एक्सप्रेस से एक वृद्व व्यक्ति की कट कर मौत हो गयी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोठीभार थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय मय हमराह शव को कब्जे में ले लिया, मृतक की पहचान का प्रयास किया गया कुछ देर बाद मृतक की पहचान कोठीभार थाना क्षेत्र अन्तर्गत मेंहदिया निवासी 65 वर्षीय महातम पुत्र कालीचरण के रूप में हुई। थाना अध्यक्ष कोठीभार ने कहा कि शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!